यहां उसका कंपनी में काम करने वाले सोनू पुत्र केहर सिंह निवासी नागल, सहारनपुर से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों ने जसवीर को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। 25 जनवरी को रोमा ने जसवीर को फोन कर सिडकुल बुलाया और सोनू से मुलाकात करवाई।
इस बीच सोनू ने यहां से देशी शराब के दो पव्वे खरीदे और तीनों ढंडेरा पहुंचे। यहां शराब पीने से पहले से दोनों ने शराब के पव्वों में जहर (कीडे़ मारने की दवा) मिला दी। इसके बाद जसवीर को जहरीली शराब पिलाई।
शराब पीने के बाद जसवीर की हालत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गया। इसके बाद दोनों ने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। यहां से दोनों जसवीर का शव उठाकर ढंडेरा रेलवे फाटक पर लेकर पहुंचे और यहां शव फेंक दिया।
एसपी देहात ने बताया कि 26 जनवरी को जसवीर का शव रेलवे फाटक के पास मिला था। इस पर रोमा ने परिजनों के सामने दर्शा दिया कि शराब के नशे में बाहर पड़े रहने से ठंड से उसके पति की मौत हुई होगी।
उसकी बातों में आकर परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में परिजनों ने शक होने पर जसवीर की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने जसवीर की पत्नी व उसके प्रेमी सोनू के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
सोमवार देर शाम दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसएसआई अभिनव शर्मा, एसआई संजय नेगी, राहुल धानिक, प्रवीन, अरविंद पयाल, नीरज राणा, सुनैना, अंजू शामिल रहे।