फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को पाने के लिए पत्नी ने पति को पिलाया जहर, दोनों ने मिलकर ऐसे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Fri, 08 Feb 2019 09:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
पति की हत्या करने वाली पत्नी और प्रेमी
विज्ञापन

प्रेमी को पाने में पति बाधा बन रह था तो दोनों ने मिलकर उसे दर्दनाक मौत दे डाली। जसवीर की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति को शराब में जहर (कीडे़ मारने की दवा) मिलाकर पिलाया और बाद में उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


योजना के अनुसार शव को ढंडेरा फाटक के पास फेंक दिया। साथ ही परिजनों में पति की मौत ठंड से होना दर्शाकर बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। कड़ाई से हुई पूछताछ में मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

मंगलवार को सिविल लाइंस कोतवाली में एसपी देहात नवनीत सिंह ने जसवीर निवासी टोड़ा कल्याणपुर की हत्या का खुलासा कर दिया। एसपी देहात ने बताया कि जसवीर की पत्नी रोमा सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन

 

यहां उसका कंपनी में काम करने वाले सोनू पुत्र केहर सिंह निवासी नागल, सहारनपुर से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों ने जसवीर को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। 25 जनवरी को रोमा ने जसवीर को फोन कर सिडकुल बुलाया और सोनू से मुलाकात करवाई।

इस बीच सोनू ने यहां से देशी शराब के दो पव्वे खरीदे और तीनों ढंडेरा पहुंचे। यहां शराब पीने से पहले से दोनों ने शराब के पव्वों में जहर (कीडे़ मारने की दवा) मिला दी। इसके बाद जसवीर को जहरीली शराब पिलाई।

शराब पीने के बाद जसवीर की हालत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गया। इसके बाद दोनों ने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। यहां से दोनों जसवीर का शव उठाकर ढंडेरा रेलवे फाटक पर लेकर पहुंचे और यहां शव फेंक दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि 26 जनवरी को जसवीर का शव रेलवे फाटक के पास मिला था। इस पर रोमा ने परिजनों के सामने दर्शा दिया कि शराब के नशे में बाहर पड़े रहने से ठंड से उसके पति की मौत हुई होगी।

उसकी बातों में आकर परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में परिजनों ने शक होने पर जसवीर की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने जसवीर की पत्नी व उसके प्रेमी सोनू के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

सोमवार देर शाम दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में  कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसएसआई अभिनव शर्मा, एसआई संजय नेगी, राहुल धानिक, प्रवीन, अरविंद पयाल, नीरज राणा, सुनैना, अंजू शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें