फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन जब्त हुए तो गिड़गिड़ाए युवा, 63 का चालान

विज्ञापन
घंटाघर के समीप गलत दिशा आती स्कूटी सवार महिला को रोकता पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के विपरीत बिना ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, बिना हेलमेट के साथ ही ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग गाड़ियां दौड़ा रहे लोगों के खिलाफ परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन ने नए सिरे से अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के पहले दिन टीम ने 63 वाहन चालकों का चालान किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान मोबाइल फोन पर बात करते हुए कार व दो पहिया वाहन चला रहे 13 लोगों के मोबाइल भी 24 घंटे के लिए जब्त किए गए। कई युवा फोन जब्त होने पर अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते नजर आए। कुछ ने ऑनलाइन क्लास का बहाना भी दिया, लेकिन अधिकारियों ने एक न सुनी और सभी के मोबाइल 24 घंटे के लिए जब्त कर लिए। विशेष जांच अभियान के दौरान कानफोड़ू साइलेंसर लगाने वाले दो पहिया वाहन चालकों की भी खबर ली गई। अभियान के दौरान दो ऐसी बुलेट मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया, जिसमें मोडिफाइड साइलेंसर लगे थे। अधिकारियों ने गाड़ियों को स्टार्ट कर साइलेंसर की आवाज सुनी, तो गोलियों की तड़तड़ाहट की तर्ज पर निकल रही आवाज सुनकर अधिकारियों को अपने कान बंद करने पड़े। इस पर दोनों बुलेट गाड़ियों को सीज कर चालकों पर जुर्माना लगाया गया।
आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से 12 दिन का संयुक्त अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान के पहले दिन 63 गाड़ियों का चालान किया गया।
विज्ञापन

----
कार्रवाई से बचने के लिए भागा चालक, पीछा कर पकड़ा
जांच अभियान के दौरान एक गाड़ी चालक कार्रवाई से बचने के लिए गाड़ी लेकर भाग निकला, लेकिन मुस्तैद अधिकारी ने वाहन से पीछा कर पकड़ लिया और उसका चालान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें