फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग का चालान हुआ तो सड़क पर लेट गया चालक

विज्ञापन
चालान होने से नाराज चालक दिलाराम चौक पर सड़क ही लेट गया। - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
नो पार्किंग का चालान होने पर एक मिनी लोडर चालक सड़क पर वाहनों के आगे लेट गया। इससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक रुक गया। जैसे-तैसे पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से उठाकर यातायात को सुचारू किया।
विज्ञापन

मामला दिलाराम चौक का है। सोमवार को यहां एक मिनी लोडर चालक मेडिकल स्टोर पर सामान रखने आया था। इसके लिए उसने अपने लोडर को सड़क किनारे खड़ा किया। लेकिन, उसका लोडर किनारे वाली सफेद पट्टी को ढके हुए था। लिहाजा वह नो पार्किंग में आया तो पुलिस ने चालान काट दिया। इसके बाद चालान की पर्ची देखकर चालक बिफर गया और पुलिस को तमाम दुहाईयां देने लगा। चालक ने कहा कि उसने अपनी पत्नी के जेवर बेचकर मकान का किराया दिया है। एक दिन पहले आरटीओ ने चालान कर दिया था। अब वह उस चालान को भरे या फिर पुलिस का। इसके बाद वह सड़क पर लेट गया। पुलिस ने उसकी हर हरकत को कैमरे में कैद किया। इसके बाद उसे सड़क से उठाया और लोडर ले जाने को कहा। इस मामले में एसपी ट्रैफिक एसके सिंह का कहना है कि चालान गलत नहीं किया गया था। जो गलती करेगा उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें