फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इश्क' और 'एक्शन' से होगा पुलिस का मनोरंजन

Fri, 13 Mar 2015 01:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
तनाव से जूझ रहे देहरादून के पुलिसकर्मियों के मनोरंजन को तवज्जो देने की तैयारी है। हर शनिवार उन्हें पुलिस लाइन में इश्क और एक्शन से भरी फिल्में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन


फिल्म कौन सी चलेगी, यह जवानों की पसंद पर निर्भर करेगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय 21 वीडियो प्रोजेक्टर खरीदने जा रहा है। अप्रैल से फिल्म का प्रदर्शन शुरू कराने की योजना है।

वित्तीय वर्ष समाप्ति के चलते इन दिनों सरकारी विभागों में उपलब्ध धनराशि को खर्च करने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय में भी कल्याण निधि की धनराशि खर्च करने को लेकर मंथन चल रहा था। स्टेडियम में दर्शक दीर्घा के साथ हवालातों और बैरकों की मरम्मत पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 लाख रुपए खर्च होने की उम्मीद

इस दौरान पुलिसकर्मियों के मनोरंजन को लेकर सवाल आया तो पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने इस योजना पर हामी भर दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की 13 पुलिस लाइनों के अलावा पीएसी की चार बटालियन, सीआईडी और इंटेलीजेंस मुख्यालय आदि में यह वीडियो प्रोजेक्टर लगेंगे। इस पर करीब 20 लाख रुपए खर्च होने की उम्मीद है।

750 कर्मचारियों को मिलेगी डबल वर्दी
पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी देने का निर्णय लिया गया है। हर कर्मचारी को ठंडी और गरम वर्दी दी जाएगी। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय अथवा दूसरे अधिकारियों के काम करने वाले रसोइयों को तीन-तीन वर्दी दी जाएंगी। इससे प्रदेश के करीब 750 कर्मचारी लाभांवित होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें