फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाते-जाते जनवरी बरपाएगी ठंड का 'कहर'

Wed, 27 Jan 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। उत्तरकाशी सहित तीन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है जबकि राजधानी में आसमान साफ रहने के साथ ही आंशिक बादल भी रह सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेशभर में बुधवार को मौसम शुष्क रहा। राजधानी देहरादून में आंशिक बादलों के बीच निकली धूप से दिन में गर्माहट रही लेकिन शाम को हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में आसमान साफ रहने के साथ ही आंशिक बादल भी आ सकते हैं। बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 से सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ

29 जनवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके तहत उत्तराखंड में उच्च पर्वतीय इलाकों में अच्छी बर्फ पड़ सकती है जबकि मैदानी इलाकों में बारिश के बीच ठंड हो सकती है। 31 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

केदारनाथ में बर्फबारी
केदारनाथ में बुधवार दोपहर बाद हल्की बर्फबारी शुरू होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे पहले सुबह मौसम साफ था। इस दौरान चटक धूप खिली रही। धाम में अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, रुद्रप्रयाग में दिनभर सूरज और बादलों की आंखमिचौनी का खेल चलता रहा। प्रात: 11 बजे के दौरान घने बादल छाने से बारिश की संभावनाएं बनी, हालांकि कुछ देर में मौसम ठीक हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें