फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य से नीचे उतरा दून का पारा

Wed, 28 Jan 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में मंगलवार को दिन का पारा सामान्य से भी एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यह 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में दिन भर धूप और बादलों में आंख-मिचौली चली। हवाओं की वजह से मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ा रहा।
विज्ञापन


बुधवार को भी रहेंगे बादल
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 98, जबकि न्यूनतम 54 रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो दून में बुधवार को भी आंशिक बादल रहने की संभावना है।

मौसम हालांकि सूखा ही बना रहने के अधिक आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की वजह से दिक्कत बनी रहेगी। विशेषकर रात में वाहन चलाने वालों को समस्या होगी।
विज्ञापन


तापमान बदलेगा
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को तापमान में थोड़ा बदलाव आ सकता है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री का उछाल आ सकता है, यह 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में तकरीबन इतनी ही गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें