फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर लौटेगी ठंड, चलेंगी तेज हवाएं, जानें मार्च में कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज

Fri, 14 Mar 2025 09:25 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में पहाड़ों में फिर एक बार ठंड लौटेगी। आज होली पर मौसम का मिजाज बदलेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (शुक्रवार) हल्की बारिश की संभावना है। जबकि देहरादून समेत हरिद्वार और नैनीताल जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।

विज्ञापन




इसके चलते पहाड़ों में ठंड लौट सकती है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री के इजाफे के साथ 30.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident: मर्सिडीज में भांजे को सैर कराने निकला था मामा, चार मजदूरों के लिए काल बनी कार, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री बढ़ाेतरी के साथ 16.1 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेशभर के सभी जिलों का रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मार्च तक प्रदेशभर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें