फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: उत्तराखंड की थीम पर प्रमोशन फिल्म बनाएं, लाखों का इनाम पाएं, पीएम मोदी के सुझाव पर काम हुआ शुरू

Fri, 14 Mar 2025 08:25 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रधानमंत्री मोदी के सुझाव पर धामी सरकार ने काम शुरू कर दिया। उत्तराखंड की थीम पर प्रमोशन फिल्म बनाकर लाखों का इनाम पाने का मौका धामी सरकार देगी। 
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी के हर्षिल में हुई जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए जो सुझाव दे गए थे, धामी सरकार ने उस पर काम शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया कंटेट क्रिएटर्स के लिए लाखों का इनाम पाने का यह सुनहरा अवसर है।

विज्ञापन


उन्हें उत्तराखंड की तय की गई थीम पर प्रमोशन फिल्म बनानी होगी। जो फिल्म कसौटी खरी उतरेगी, उसे सरकार पुरस्कार देगी। उत्तराखंड फिल्म परिषद ने यह योजना तैयार की है। परिषद ही कंटेट क्रिएटर्स के बीच यह प्रतियोगिता कराएगा। प्रतियोगिता के लिए आठ श्रेणियों का निर्धारण किया गया है।

ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident: मर्सिडीज में भांजे को सैर कराने निकला था मामा, चार मजदूरों के लिए काल बनी कार, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी मुख्य शर्त यही है कि प्रमोशन फिल्म का विषय अनूठा होने के साथ ही उत्तराखंड के पर्यटन को एक नई पहचान दिलाने वाला भी होना चाहिए। अभी इस पर विचार हो रहा है कि इसे उत्तराखंड के लोगों के लिए रखा जाए या सबके लिए खुली प्रतियोगिता की जाए। सर्वोत्तम फिल्म का चयन विषय विशेषज्ञों की जूरी करेगी।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें