फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम : 24 घंटे में राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी की पूरी संभावना

Mon, 10 May 2021 09:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे में राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी की पूरी संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
विज्ञापन
मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल गया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडरस्टॉर्म गतिविधियों के सक्रिय होने से एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे में राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी की पूरी संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

विज्ञापन


उत्तराखंड मौसम: चमोली में मूसलाधार बारिश से सहमे ग्रामीण, घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर भागे

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडरस्टॉर्म गतिविधियों के सक्रिय होने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार को मैदानी क्षेत्रों में राजधानी दून में आसपास के इलाकों में जहां दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी के साथ ही कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।
विज्ञापन


उत्तराखंड: पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि, खेतों में बिछ गई 'बर्फ' सी सफेद चादर, तस्वीरें...

वहीं, तापमान गिरने से मौसम सुहावना हो गया। इतना ही नहीं मौसम विज्ञानियों का यह भी मानना है कि आने वाले समय में आने वाले 24 घंटे में भी राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की पूरी संभावना है।

दूसरी ओर मौसम के बदले मिजाज के चलते रविवार को राजधानी दून व आसपास के इलाकों में सुबह न सिर्फ तेज हवाएं चलीं, वरन आसमान में काले घने बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई। काले घने बादलों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही थी कि घनघोर बारिश होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


आखिरकार डेढ़ घंटे घंटे तक मौसम का मिजाज बदला रहा और आसमान में छाए घने बादल छट गए। हालांकि, राजधानी दून के आसमान में बादल दिनभर छाए रहे।

सेहत के लिए ठीक नहीं है मौसम का बदला मिजाज

मौसम के बदले मिजाज को देखने के लिए बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है। कारण कि चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें तो मौसम का यह बदला मिजाज खांसी, सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार जैसी बीमारियों को दावत देने वाला है।

चिकित्सा विशेषज्ञों की माने तो गर्मी के मौसम में पारे में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मौसम के इस मिजाज में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है ऐसे में कोरोना महामारी की मार झेल रहे लोगों को और अधिक कोरोना संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाएगा। लिहाजा सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें