फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों की मस्ती में मौसम भी रहेगा संग

Wed, 04 Mar 2015 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रंग पर्व होली पर मौसम का भी पूरा करम रहने वाला है। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में मौसम सूखा रहने की संभावना है।
विज्ञापन


दून में भी आसमान साफ ही रहने के आसार हैं। कुल मिलाकर सुहाने मौसम में त्योहार की रंगत निखरने वाली है।

बुधवार दिन में उछला मारा
राजधानी दून के दिन के पारे में बुधवार को लगभग दो डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया, वहीं रात का पारे में तकरीबन इतनी ही गिरावट रिकार्ड हुई। यह क्रमश: 22.2 और 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य मौसम केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं, रात के पारे में मामूली गिरावट आ सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 और 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश में हुई बारिश
उधर, दून में बेशक बारिश की दस्तक तक नहीं हुई। लेकिन प्रदेश में कई इलाकों में हल्की वर्षा, बूंदाबांदी रही। मुक्तेश्वर में 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें