फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक, खतरे की जद में छह जिले

Mon, 18 Jul 2016 08:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
uttarakhand facing flood like situation due to rain
विज्ञापन
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील बताए हैं।
विज्ञापन


उत्तरकाशी, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बादल फटने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

उधर, शनिवार से हरिद्वार में जारी बारिश से मनसा देवी के पहाड़ से टनल नं 2 पर मलबा आ गया है। जिससे दोनों और ट्रेनें रोक दी गई हैं। मलबा आने से देहरादून-हरिद्वार रेलवे ट्रैक बंद हो गया। ट्रैक को खोलने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश

flood due to heavy rain in roorkee - फोटो : file photo
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

हरिद्वार रुड़की हाईवे हुआ बाधित
भारी बारिश के चलते हरिद्वार रुड़की हाइवे बाधित हो गया है।

पतंजलि योग पीठ शंतरशाह क्षेत्र में हाईवे पर भारी पानी होने से रुट डायवर्ट किया गया है। वहीं बहादराबाद से कलियर मार्ग को वाहनों को डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें