फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने ढाया कहर, उफान पर नदियां

Mon, 18 Jul 2016 08:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
uttarakhand road - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
शनिवार सुबह से उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपा दिया है। राजधानी देहरादून में भी भारी बारिश के चलते जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शनिवार से लोग घरों में कैद होने के मजबूर हैं। भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे और केदारनाथ हाईवे बंद पड़ा है।
विज्ञापन


वहीं चमोली जनपद में बीते गुरुवार से लगी लगातार बारिश होने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बदरीनाथ हाईवे पर कंचनगंगा में बोल्डर और मलबा आने से अवरुद्ध पड़ा है। लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे तो खुला है पर यहां चट्टान से छिटक रहे पत्थर खतरे का सबब बने हुए हैं।

चमोली जनपद में 44 संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद पड़े हैं। अलकनंदा, पिंडर, नंदाकिनी, विष्णुगाड़, बिरही गंगा का जल स्तर बढ़ने से खतरा बढ़ गया है। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने नदी-नालों के किनारे निवास करने वाले ग्रामीणों को भारी बारिश होने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। बदरीनाथ हाइवे के अवरुध होने से करीब चार सो यात्रियों को जोशीमठ, बदरीनाथ और पांडुकेश्वर में रोका गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

29 सड़कें भूस्खलन के चलते बंद

- फोटो : amar ujala
पौड़ी में भी तेज बारिश लगातार जारी है। जिले में 29 सड़कें भूस्खलन के चलते बंद पड़ी हुई हैं। टिहरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 506 नौगांव के पास बंद पड़ा हैं। यहां करीब 15 सड़के बंद पड़ी हैं। बीआरओ द्वारा सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है। 

वहीं रात से लगी तेज बारिश से कर्णप्रयाग-ग्वालदम और कर्णप्रयाग- नैनीताल मोटर मार्ग अभी तक खुले होने की सूचना है।

श्रीनगर में 24 घंटे से लगातार बरसात जारी है। नंदकेशरी ग्वालदम मोटर मार्ग पर ग्वालदम बाजार में बना पुस्ता गिर जाने से कई अवासीय मकान खतरे की जद में हैं। ग्वालदम और सिरकोट के बीच भूस्‍खलन से थराली-ग्वालदम-नंदकेसरी-ग्वालदम-थराली-घाट-नंदकेसरी-जोला मोटर मार्ग बंद पड़ा है।
विज्ञापन

हरिद्वार-रुड़की भी बारिश से बेहाल

बारिश - फोटो : अमर उजाला
रुड़की में शनिवार रात से हो रही बारिश से शहर की सड़कें पानी में डूब गई हैं। पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में नाले चौक होने से भरा पानी भर गया है। बुग्गावाला के घाड़ क्षेत्र में 24 घंटे हो रही तेज बारिश से क्षेत्र की दर्जनों नदियां उफान पर हैं। जिसमें रायघाटी नदी का जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। क्षेत्र में नदियों के उफान पर होने से ग्रामीण दहशत में हैं। 

राजाजी पार्क के जंगल का पानी सीधे बंदरजूड़ कुड़कावाला गांव से टकरा रहा है। जिससे यहां के लोग सहमे हुए हैं। ऐसी स्थिति में बंदरजूड़ कुड़कावाला लालवाला खालसा में किसी कारण कोई बड़ी समस्या आ जाए तो यहां के लोगों का शहर तक पहुंचने के लिए कोई सुविधा नहीं है। बंदरजूड़ कुड़कावाला से बुग्गावाला मार्ग के बिच तीन किमी. जंगल व सबसे बड़ी नदी रायघाटी पड़ती है।

नदी का रुख बदल जाने से पहाड़ों का पानी सीधे जंगल होते हुए गांव की आबादी की और घुस रहा है। जिससे ग्रामीणों को जान माल का खतरा बना हुआ है। घाड़ क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली की भी सप्लाई ठप पड़ी हुई है। क्षेत्र में न पीने का पानी है। साथ ही मोबाइल फोन भी बंद पड़े हैं। नदी के पानी से फसलों की बरबादी होने का भी डर है।

रविवार की सुबह हरिद्वार में मूसलाधार बारिश जारी रही। कई गांव में बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। यहां हर ओर जल भराव की स्थिति बनी हुई है। लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगा खतरे के निशान के पास पहुंच गई है। नदी के पास के ग्रामीण क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें