फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैन पार्क में यहां लाइव देखें IPL, स्मार्ट फोन जीतने का भी मौका

Fri, 05 May 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट के शौकीनों के ल‌िए अच्छी खबर है। देशभर में इन दिनों आईपीएल की धूम है। क्रिकेट के इस फार्मेट को छोटे शहरों के युवाओं के बीच और पॉपुलर करने के लिए बीसीसीआई अलग-अलग शहरों में आईपीएल फैन पार्क के जरिये उन्हें जोड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


आईपीएल फैन पार्क के तहत स्टेडियम का लुक देकर लाइव आईपीएल के मैच दिखाए जाएंगे। आगामी शनिवार और रविवार को देहरादून के सर्वे ऑडिटोरियम में आईपीएल फैन पार्क तैयार कर लाइव मैच दिखाया जाएगा। 

बृहस्पतिवार को उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव चंद्रकांत आर्य ने राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैन पार्क में आईपीएल मैच को लाइव दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लकी ड्रा में रोजाना चार स्मार्ट फोन

​सर्वे ऑडिटोरियम में फैन पार्क का आयोजन किया गया है। यहां बड़े स्क्रीन पर लाइव मैच के अलावा म्यूजिक, क्रिकेट से संबंधित दुकानें, किड्स जोन, फूड स्टॉल सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी, जहां युवा मैच के साथ मस्ती कर सकेंगे।

फैन पार्क में प्रवेश निशुल्क है। दो बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी। ऑडिटोरियम में सिगरेट, पान, गुटखा या खाने-पीने का सामान नहीं ले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि देशभर के 36 शहरों में ये आयोजन किया जा रहा है। 

लकी ड्रा में रोजाना चार स्मार्ट फोन
दो दिवसीय फैन पार्क में लकी ड्रा भी होगा। विवो मोबाइल कंपनी की ओर से परिसर में आए सभी दर्शकों को निशुल्क लकी ड्रा कूपन दिया जाएगा। दोनों दिन मध्यांतर के दौरान चार-चार विजेताओं को विवो मोबाइल कंपनी की ओर से स्मार्टफोन दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें