फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को खिला रहे थे घटिया खाना, DEO के सामने खुद चख तक नहीं सके प्रिंसिपल

Fri, 05 May 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही बृहस्पतिवार को डीईओ बेसिक जगमोहन सोनी के औचक निरीक्षण में खुलकर सामने आई। श्यामपुर क्षेत्र के दो स्कूलों की प्रधानाध्यापिकाएं बिना अवकाश गैरहाजिर मिली।
विज्ञापन


जबकि गुर्जर बस्ती थर्ड स्कूल में इतनी घटिया क्वालिटी का  मिड-डे-मील पाया गया कि प्रधानाध्यापक खुद भी इसे चख नहीं पाए। लापरवाही पर प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए गैरहाजिर प्रधानाध्यापिकाओं का वेतन रोक दिया गया है।      

सरकारी स्कूलों में अव्यवस्थाओं की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं। बृहस्पतिवार को जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक जगमोहन सोनी श्यामपुर क्षेत्र के स्कूलों का हाल जानने निकले।
विज्ञापन


यहां डीईओ ने सजनपुर पीली, गैंडीखाता, गुुर्जर बस्ती प्रथम, द्वितीय और तृतीय, सहसपुर खेतीबाड़, पीलीपड़ाव, डालूपुरी के प्राइमरी स्कूल और गुर्जर बस्ती जूनियर स्कूल का निरीक्षण किया।

सजनपुर पीली गांव के प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापिका नीलम मलिक स्कूल से नदारद मिली। पड़ताल में पाया गया कि प्रधानाध्यापिका ने कोई अवकाश भी स्वीकृत नहीं कराया था। उपस्थिति पंजिका में कॉलम भी खाली मिले।

डीईओ ने तत्काल स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद डीईओ जगमोहन सोनी जब गुर्जर बस्ती प्राइमरी स्कूल फर्स्ट पहुंचे तो प्रधानाध्यापिका मधु गुप्ता भी स्कूल से गायब मिली। पूछताछ में पता चला कि प्रधानाध्यापिका अक्सर स्कूल से नदारद रहती हैं। डीईओ ने मधु गुप्ता से भी स्पष्टीकरण तलब कर वेतन रोकने के निर्देश दिए।       
विज्ञापन

प्रिंसिपल को क‌िया सस्पेंड

गुर्जर बस्ती प्राइमरी स्कूल थर्ड का निरीक्षण करने पर बेहद घटिया क्वालिटी का  मिड-डे-मील बनता पाया गया। बच्चों को खिलाने के लिए दाल और आलू मिलाकर बनाए हुए थे। डीईओ बेसिक ने प्रधानाध्यापक विपुल शर्मा से  मिड-डे-मील चखने को कहा तो वह खुद हिम्मत नहीं जुटा पाए।

डीईओ ने प्रधानाध्यापक, भोजन माताओं सहित स्टाफ को फटकार लगाते हुए प्रधानाध्यापक विपुल शर्मा को निलंबित कर दिया। वहीं डालुपूरी, समसपुर कटेबड़, पीलीपड़ाव आदि गांवों के स्कूलों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। डीईओ बेसिक के निरीक्षण से पूरे क्षेत्र के स्कूलों में हड़कंप मचा रहा।  

प्रधानाध्यापिकाओं पर निलंबन की तलवार      
बिना अवकाश स्कूल से गैरहाजिर मिली प्रधानाध्यापिकाओं से फिलहाल स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। माकूल जवाब न मिलने पर उन्हें निलंबित भी किया जा सकता है। श्यामपुर पट्टी के प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में लापरवाही का यह नमूना भर है। बहादराबाद ब्लॉक के दूसरे छोर रोहालकी, बौंग्ला, बहादराबाद, सलेमपुर आदि में भी कमोबेश यही हाल है। इन स्कूलों में भी औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जरूरत है।      

श्यामपुर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में नौ प्राइमरी व जूनियर स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। बिना अवकाश स्वीकृत कराए गैरहाजिर पाई गई दो प्रधानाध्यापिकाओं से स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोक दिया गया है।  मिड-डे-मील की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर गुर्जर बस्ती थर्ड के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। जल्द ही अन्य स्कूलों में भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी जाएंगी।
- जगमोहन सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हरिद्वार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें