सेलाकुई। पुरबिया लाइन स्थित माता जानकी बाल संस्कार केंद्र में स्वयंसेवकों ने बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक और बौद्धिक गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने बच्चों से सामान्य ज्ञान, नैतिक शिक्षा और दैनिक जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। स्वयंसेवकों ने बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और संस्कारों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन और अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने कहा कि ऐसे केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। यहां बच्चों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्य और सामाजिक जिम्मेदारियों का ज्ञान मिलता है। कार्यक्रम के दौरान केंद्र की गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। इस अवसर पर जय भारती नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन, केंद्र संचालिका निशा, संगीता, अनामिका और आकांक्षा उपस्थित रहे।