फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किसानों को बेमौसम सब्जी उत्पादन का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोकालसी। नागथात में शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी चकराता और उद्यान विभाग ने बेमौसम सब्जी उत्पादन, भंडारण और प्रसंस्करण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण में 25 किसान, 11 अधिकारी-कर्मचारी और एक प्राध्यापक शामिल हुए। प्राध्यापक अंकित टम्टा ने बेमौसम सब्जी उत्पादन, भंडारण और प्रसंस्करण की तकनीक बताई। ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक जेडी वर्मा ने मिट्टी जांच पर जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी विजय सिंह नेगी और वन दरोगा ने विभागीय वन संबंधी जानकारी साझा की। मोहम्मद हुसैन खान ने किसान नरेंद्र सिंह तोमर के उद्यान का भ्रमण कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान मीना देवी, बबीता देवी, गजेंद्र सिंह स्याणा, राजेश जोशी, शमशेर सिंह, रवि कुमार, शर्मीला चौहान, बरो देवी, नीलम तोमर, सविता देवी और उर्मिला देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें