देहरादून के बड़े हिस्से में वायरल फैलने के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है।
पथरीबाग क्षेत्र में डेंगू के बाद अन्य इलाकों में वायरल फैलने से लोगों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता है। इसके चलते सोमवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल में रिकॉर्ड संख्या में मरीज पहुंचे। अस्पताल में एक ही दिन में मरीजों की संख्या 2400 पहुंच गई।
सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर केवल तीन कर्मचारी होने के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में डॉक्टरों के यहां भी भीड़ लगी रही। वहीं वायरल और डेंगू के चलते पैथोलॉजी में ब्लड टेस्ट के लिए भी मरीजों का तांता लगा रहा।
अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार सोमवार को मरीजों की संख्या 2400 के पार हो गई। वरिष्ठ फिजिशियन डा. महावीर सिंह ने बताया कि डेंगू भी वायरल बुखार है।