फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि में गुलदार 'राज', रोज कोई न कोई बन रहा शिकार

Wed, 02 Mar 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयहरीखाल/कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार की दशहत बढ़ती जा रही है। हाल यह है कि आए दिन महिलाओं, बच्चे समेत कोई न कोई गुलदार का निवाला बन रहा है। और वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई न होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन


गुलदार की दशहत गांव में बढ़ती जा रही है। हाल यह है कि आए दिन महिलाओं, बच्चे समेत कोई न कोई गुलदार का निवाला बन रहा है और वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई न होने से लोगों में रोष है।

उत्तराखंड पौड़ी जिले के जयहरीखाल ब्लाक में दर्जनभर गांवों में आतंक का पर्याय बने गुलदार को अब वन विभाग के अधिकारियों ने आदमखोर घोषित कर मौत के घाट उतारने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने गांव में वन विभाग की कई टीम तैनात करते हुए शिकारी जॉय हुकिल को गांव में भेज दिया है। डीएफओ नितिशमणि त्रिपाठी ने ओडल और पौखाल गांव में तीन पिंजड़े लगवा दिए हैं।

रविवार दिन में ओडल गांव में पांच साल की मासूम गौरी को निवाला बनाने के बाद गुलदार क्षेत्र में सक्रिय रहा। सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों में दिन में ही गुलदार नजर आने लगा।

पौखाल गांव में एक और बच्ची पर झपट्टा मारने की खबर से वन विभाग ने तुरंत घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।देर शाम मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड डीबीएस खाती ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारने के आदेश जारी कर दिए।

डीएफओ ने बताया कि लोगों को सतर्क कर दिया गया है। गुलदार के आने-जाने के संभावित स्थानों पर पिंजड़े लगवा दिए गए हैं।

चिल्लाने लगी मासूम गुलदार को देख

घर के आंगन में मनोज सिंह की पुत्री अर्चना (5) खेल रही थी कि तभी वहां पर गुलदार धमक गया। इससे पहले की गुलदार उस पर हमला करता, वह जोर से चिल्लाने लगी।

आवाज सुनकर उसकी जेठी मां ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर गुलदार झाड़ियों में भाग गया। गुलदार के इस प्रकार बच्चों पर हमले से लोग भयभीत हैं।

लैंसडौन में सोमवार की सुबह भी ओडल गांव में उस समय भगदड़ मच गई जब कुछ महिलाओं के सामने अचानक गुलदार धमक गया। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, जयहरीखाल की तरफ आ रहे कुछ युवकों को भी खेतों में बैठा हुआ गुलदार दिखाई दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव में सुबह के समय जुपर देवी, शोभा, गणेशी, सुशीला, रजनी देवी पानी भर रही थीं, तभी खेतों के रास्ते पानी की टंकी के पास एक गुलदार आ गया। गुलदार के आतंक से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। विधायक दिलीप रावत ने वन प्रभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर लोगों की सुरक्षा की मांग की है।

हरिद्वार में गुलदार ने दो को किया घायल
हरिद्वार में खेतों में सब्जी की रखवाली कर रहे किसानों पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार शाम पांच बजे जमालपुर कलां गांव से सटे खेतों सब्जी की रखवाली के लिए गए सईद पुत्र हमीद पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार की हमले की सूचना पर अन्य ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े।

ग्रामीण 108 को फोन कर सईद को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे थे, तभी खेतों से सटे जंगल में छुपे गुलदार ने राशिद पुत्र आकिल पर हमला कर घायल कर दिया।

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद उप वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार अपनी टीम के साथ जमालपुर कलां पहुंचे।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सईद के सिर पर करीब 25 टांके लगे हैं। उनकी पीठ और गर्दन पर भी घाव हैं। गुलदार के हमले में राशिद को होंठ कट गया है। 
विज्ञापन

दहशत में जी रहे लोग, कैमरों में कैद गुलदार के फुटेज

रायवाला में आदमखोर गुलदार की दहशत में जीने को मजबूर हरिपुरकलां के मोतीचूर बस्तीवासियों के बाद इंटर कॉलेज इलाके में गुलदार की चहलकदमी घर पर लगे निजी सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बाद से क्षेत्र में भारी दहशत है।

क्षेत्र निवासी मांगेराम की सूचना पर मौके पर पहुंची पार्क प्रशासन की टीम ने फुटेज स्पष्ट न होने और पदचिन्ह के अभाव में फुटेज को अग्रिम जांच के लिए भेज दिया है।

सोमवार की सुबह हरिपुरकलां निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य पिंकी देवी के पति मांगेराम अपने घर के आंगन में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे थे।

रात की फुटेज की जांच करते हुये कैमरा नंबर दो में आधी रात एक बजकर 40 मिनट के समय कैद हो चुका एक गुलदार सा दिखाई देने वाला प्राणी नजर आया।

घर के आंगन में आधी रात को चहलकदमी करता दिख रहे गुलदार को देखते ही मांगेराम के होश उड़ गए। उन्होंने फौरन इसकी सूचना पार्क प्रशासन को दी।

मौके पर पहुंचे वन दरोगा रविंद्र बहुगुणा ने फुटेज की जांच की। चूंकि फुटेज स्पष्ट नहीं थी तो पदचिन्ह की तलाश की गई, लेकिन पदचिन्ह नहीं दिखे। इसके कारण फुटेज में दिखाई देने वाला प्राणी गुलदार है या नहीं, इसकी स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी।

फुटेज को अग्रिम जांच के लिए मांग लिया गया, जबकि गृह स्वामी मांगेराम ने बताया कि उक्त फुटेज में दिखाई देने वाला प्राणी आदमखोर गुलदार ही है। पार्क प्रशासन जान-बूझकर मौन बन रहा है।

जंगली जानवरों की आबादी की तरफ रुख करने और लोगों पर हो रहे हमले को रोकने में नाकाम वन विभाग के खिलाफ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में प्रदर्शन किया।

फुटेज को जांच के लिए मंगवा लिया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। यदि गुलदार होगा तो कैमरे और पिंजरे लगाकर
पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र में गस्त लगातार जारी रही है।
-महेंद्र गिरि गोस्वामी रेंज अधिकारी मोतीचूर रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें