फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद्य यंत्रों की धुन पर किया विधानसभा कूच

विज्ञापन
भू कानून की मांग को लेकर वाद्य यंत्रों की धुन पर विधानसभा कूच करते उत्तराखंड भू-अध्यादेश अधिनियम - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने वाद्य यंत्रों की धुन पर विधानसभा कूच किया। हालांकि, पहले से तैैनात भारी पुलिस बल ने रिस्पना पुल से पहले प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी फव्वारा चौक से विधानसभा कूच करने निकले अभियान के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में भू-कानून लागू होने से यहां की संस्कृति को संरक्षण मिलने के साथ जमीन को खरीद फरोख्त से बचाया जा सकेगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर आक्रोश जताया। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांग को पूरा नहीं किया गया तो अभियान को तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज भू-कानून को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शंकर सागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें