Iपुलिस ने मंगलवार को 1105 लोगों का सत्यापन किया। 35 संदिग्धों से पूछताछ भी की। नियमों के उल्लंघन पर आठ लोगों से पुलिस एक्ट में दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा मजदूरों और किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 75 मकान मालिकों के चालान किए गए। इन पर कुल 7.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सत्यापन अभियान जारी रहेगा। पुलिस होटल, हॉस्टल और होम स्टे के साथ-साथ आवासीय भवनों में रहने वाले लोगों के सत्यापन कर रही है। मा.सि.रि. I
Iस्मैक तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तारI
Iशहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को लक्खीबाग क्षेत्र से मद्रासी कॉलोनी के रहने वाले रमन को स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 13.54 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रमन से पुलिस ने पूछताछ की है। इसमें कुछ और लोगों के नाम पता चले हैं, जिनकी पुलिस तस्दीक कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।I