अब आपका ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हुआ तो सीधे दस गुना ज्यादा जुर्माना भरना पड़ेगा। इंपोर्टेड कार का पंजीकरण भी दस गुना महंगा हो गया है। सामान्य कार का पंजीकरण शुल्क भी बढ़ाकर तीन गुना कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 8
car
- फोटो : Demo Pic
वाहनों की डुप्लीकेट आरसी के लिए भी तीन गुना शुल्क अदा करना होगा। केंद्र सरकार का बढ़ी हुई दरों का नोटिफिकेशन शुक्रवार से प्रदेशभर में लागू हो गया। हालांकि केंद्र सरकार ने यह नोटिफिकेशन 29 दिसंबर को ही जारी कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 8
driving
- फोटो : Demo Pic
देहरादून आरटीओ सुधांशु गर्ग ने बताया कि 29 से लेकर आज तक जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं, उनसे अब बढ़ी हुई दरें वसूली जाएंगी। शुक्रवार से प्रदेश में इंटरनेशनल लाइसेंस की फीस दोगुनी हो गई है जबकि बाइक का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अब आठ गुना ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
4 of 8
वाहन प्रदूषण
- फोटो : Demo Pic
अभी तक दो और चार पहिया पहिया वाहनों का लोन चढ़वाने और उतरवाने की फीस 120 रुपये थी। लेकिन शुक्रवार से दो पहिया के लिए जहां यह फीस 520 रुपये है, वहीं चार पहिया मालिकों को इसके लिए 1520 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : Demo Pic
राजधानी में प्रतिदिन 200 ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग और परमानेंट) बनते हैं। वहीं, टू, फोर और अन्य को मिलाकर करीब 100 वाहनों का रजिस्ट्रेशन रोजाना होता है। 60 से 70 वाहन फिटनेस के लिए रोजाना पहुंचते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
बस
- फोटो : demo pic
वसूली जाएगी बकाया फीस
केंद्र सरकार की ओर से बढ़ी हुई दरों का नोटिफिकेशन 29 दिसंबर को लागू हुआ था, लिहाजा संभागीय परिवहन विभाग ने इस तारीख के बाद हुए सभी कामों पर नई दरें लागू कर दी हैं। इस बीच जिन लोगों ने लाइसेंस, पंजीकरण जैसे काम कराए होंगे, उनसे अब नई दरों के हिसाब से बकाया राशि वसूली जाएंगी। आरटीओ सुधांशु गर्ग ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
आगे देखें नई दरें
विज्ञापन
7 of 8
cars
- फोटो : demo pic
बढ़ोतरी के बाद ये है नया रेट
मद------------- पहले -------- अब
लर्निंग लाइसेंस -------- 30 -------- 150
(केवल एक कैटेगिरी में)
लर्निंग लाइसेंस -------- 80 ------- 350
(कार व बाइक दोनों)
परमानेंट लाइसेंस ------ 320 ------- 1020
इंटरनेशनल लाइसेंस ------- 500 ------- 1000
बाइक रजिस्ट्रेशन ------- 60 ------- 500
कार रजिस्ट्रेशन ------- 300 ------- 1000
इंर्पोटेड वाहन ------- 500 ------- 5000
फिटनेस फीस भी बढ़ी
मद----------- पहले ------- अब
हल्के वाहन ------- 300 ------- 1000
मध्यम वाहन ------- 400 ------- 1000
भारी वाहन ------- 500 ------- 1500
हमें नोटिफिकेशन मिल गया है। तत्काल प्रभाव से इसे लागू कर दिया गया है। सारे कार्य अब नए फीस के आधार पर होंगे। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से जो भी कार्य हुए हैं, उनसे नई फीस के हिसाब से वसूली होगी।
- सुधांशु गर्ग, आरटीओ, देहरादून