ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में एक कबाड़ी को 500 रुपये के पुराने नोटों का जखीरा मिला। मामले का खुलासा तब हुआ जब उनमें से एक नोट वह किसी दुकान में भुनाने पहुंच गया।
विज्ञापन
2 of 6
old note dump
- फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
पुलिस ने 9 लाख 85 हजार के पुराने नोट कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया है। कबाड़ी मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है।
विज्ञापन
3 of 6
old note
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तपोवन क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे एक खाई में कूड़ा डंप किया जाता है। शुक्रवार सुबह कूड़ा बीनने गए एक कबाड़ी को कचरे के ढेर में पांच सौ रुपये के पुराने नोटों की गड्डियां बिखरी मिलीं।
4 of 6
pic
कबाड़ी ने नोट की गड्डियां समेट कर अपने पास रख लीं और एक दुकान में वही पांच सौ का नोट लेकर साबुन खरीदने गया।
विज्ञापन
5 of 6
old note
दुकानदार ने नोट को रद्दी का टुकड़ा बताया तो कबाड़ी ने दुकानदार को वाकया बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस कबाड़ी को थाने ले गई और 9 लाख 85 हजार रुपये बरामद किए।
मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी के मुताबिक कबाड़ी उत्तम कुमार थारू मूल रूप से ग्राम बासकोटा, जिला केलाली, नेपाल का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है और आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है।