हरिद्वार में खेलों को प्रोत्साहन देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए वंदना कटारिया से लिखित रूप से सुझाव भी मांगे। कहा कि उनके सुझावों को शासन से खेल नीति में शामिल करने का अनुरोध किया जाएगा। जिलाधिकारी स्तर पर जो भी संसाधन हरिद्वार स्टेडियम और खेलों के लिए उपलब्ध कराये जा सकते हैं उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।
रानीपुर के विधायक आदेश चैहान ने वंदना को पूरे जिले के लिए रोल मॉडल बताया। कहा कि उनसे बच्चियों को प्रेरणा मिली है कि संसाधनों के अभाव में भी प्रतिभा छिप नहीं सकती। उन्होंने वंदना को शॉल व बुके भेंटकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में वंदना कटारिया ने कहा कि उनके माता पिता नेे उन्हें हमेशा मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का हौसला दिया। सभी को अपनी बेटियों को इसी तरह प्रोत्साहित करना उचाहिए। उन्होंने लड़कियों से भी पूरे दमखम के साथ खुद को साबित करने की सलाह दी। इस अवसर पर वंदना के पिता नाहर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, युवा कल्याण अधिकारी रमेश चंद, बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सैनी, मुख्य ट्रेजरी अधिकारी जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
वंदना संग सेल्फी की रही होड़
सम्मान समारोह के दौरान मौजूद बच्चों के साथ ही अधिकारियों में भी वंदना कटारिया के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ रही। बच्चों ने काफी देर तक वंदना और जिलाधिकारी दीपक रावत के साथ फोटो खिंचवाए।