फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम शुरू करने जा रहा नई व्यवस्था, जिसके बाद ड्राइवरों की उड़ जाएगी 'नींद'

Sat, 08 Sep 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bus driver - फोटो : demo pic
विज्ञापन

ड्राइवरों की नींद उड़ाने के लिए परिवहन निगम एक नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन निगम की बसों में स्लिप डिटेक्टर डिवाइस लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


यह डिवाइस स्टार्टअप में चयनित उत्तराखंड पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीटेक कर रहे लक्ष्य गुप्ता ने तैयार की है। इसकी खासियत यह है कि ड्राइविंग करते समय चालक को नींद या झपकी आने, इधर-उधर देखने पर डिवाइस अलार्म से अलर्ट करेगी।

सचिव समिति की बैठक में लक्ष्य गुप्ता के प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद मुख्य सचिव ने इस डिवाइस को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में निगम की बसों में लगाने के निर्देश दिए। इस पर परिवहन निगम ने भी कवायद शुरू कर दी है। स्लिप डिटेक्टर डिवाइस वाहनों के स्टेयरिंग के साथ लगेगा। लक्ष्य गुप्ता ने इस डिवाइस की बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए स्टार्टअप में कंपनी बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइस की कीमत 800 रुपये

लक्ष्य गुप्ता
डिवाइस की कीमत 800 रुपये
लक्ष्य गुप्ता का कहना है कि कंप्यूटर विजन टेक्नोलॉजी से स्लिप डिटेक्टर डिवाइस बनाने में कामयाबी मिली। इस डिवाइस को व्यापक स्तर पर प्रोडक्शन करना बिना बजट के संभव नहीं था। स्टार्ट अप के लिए इस आइडिया को अमबियो टेक्नोलॉजी कंपनी के नाम से पंजीकरण किया। जिसे स्टार्ट अप में मान्यता मिल गई है। एक डिवाइस की कीमत 800 रुपये तक होगी।


स्लिप डिटेक्टर डिवाइस का पहले परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण में डिवाइस सही पाई जाती है तो इसे निगम की बसों में लगाया जाएगा। मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
- शैलेष बगोली, सचिव, परिवहन विभाग

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें