श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल तालाब शाखा की 10वीं की दो छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में परचम लहराया है। प्रतियोगिता में छात्रा वैदिका गुप्ता ने प्रथम और कशिश सैंगल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
श्रीगुरु राम राय एजुकेशन मिशन के चेयरमैन महंत देवेंद्रदास महाराज ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। भारतीय डाक विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में उत्तराखंड से हजारों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। डाक विभाग की ओर से निर्धारित ज्यूरी सदस्यों ने छात्र-छात्राओं के पत्र लेखन का कई मापदंडों पर मूल्यांकन किया। श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल तालाब शाखा की दोनों छात्राओं के पत्र लेखन को ज्यूरी सदस्यों ने सर्वश्रेष्ठ पाते हुए प्रथम व द्वितीय स्थान दिया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा वैदिका को डाक विभाग की ओर से पुरस्कार स्वरूप 25 हजार और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कशिश को 10 हजार प्रदान की जाएगी। पुरस्कार वितरण समारोह चार मई को आयोजित होगा। मा.सि.रि.