फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत मामला: रोते बिलखते परिजन बोले हमारी कौन सुनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
निरंजनपुर मंडी के पास बालक की मौत के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोते-बिलखते परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है। हालांकि, पुलिस को अभी कोई ऐसी बात पता नहीं चली है जो हत्या की ओर इशारा करती हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस को नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर निरंजनपुर मंडी के पास खाली प्लॉट में 11 वर्षीय बालक का शव मिला था। शव बिजली के एमसीवी बॉक्स के नीचे दबा था। कुछ स्थानीय किशोरों ने इसकी सूचना बालक के परिजनों को दी थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आसपास तलाश की। पुलिस का मानना है कि बॉक्स बालक के ऊपर दुर्घटनावश गिर गया है। इसके नीचे दबकर बालक की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बालक की मां और परिजनों ने कहा कि उसकी हत्या की गई है। यह सामान्य मौत नहीं है लेकिन वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो उनकी कौन सुनेगा। वहीं, एसएसआई पटेलनगर कुंदन राम ने बताया कि बाजार चौकी प्रभारी आदित्य सैनी मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जिससे यह कहा जा सके कि बालक की हत्या की गई है। उसके साथियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें