फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Silkyara Tunnel: आस्ट्रेलियन कंपनी की तकनीक से हटाया जाएगा सुरंग का मलबा, रिपोर्ट के बाद ही शुरू होगा काम

Tue, 20 Feb 2024 02:19 PM IST
रेनू सकलानी गंभीरपाल परमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

कार्यदायी संस्था का कहनाहै कि डिजाइन तकनीक की रिपोर्ट के बाद ही काम शुरू होगा।
सिलक्यारा सुरंग के निर्माण के दौरान 65 मीटर हिस्से में मलबा भरा है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिलक्यारा सुरंग में पड़े हजारों टन मलबे को हटाने के लिए अब कार्यदायी संस्था की ओर से एक आस्ट्रेलियन कंपनी से कैविटी ट्रीटमेंट डिजाइन तकनीक की सहायता ली जाएगी। कार्यदायी संस्था के अफसरों का कहना है कि मलबा हटाने के दौरान किसी प्रकार का जोखिम नहीं लिया जा सकता, इसलिए मलबा हटाने की प्रक्रिया डिजाइन तकनीक की रिपोर्ट के बाद ही शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


गत वर्ष नवंबर में सिलक्यारा सुरंग के निर्माण के दौरान करीब 65 मीटर हिस्से में भारी मलबा आ गया था, जिससे सुरंग में 41 लोग फंस गए थे, जिन्हें 17 दिन बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था। सुरंग हादसे के दौरान अंदर करीब 65 मीटर हिस्से में हजारों टन मलबा आ गया था, जिसे हटाना अब कार्यदायी संस्था नवयुगा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

एसडीआरएफ के जवानों ने भी सुरंग में जाना बंद किया
एक सप्ताह पूर्व एसडीआरएफ के जवानों ने सुरंग के अंदर डिवाटरिंग सहित जरूरी कार्यों की जानकारी जुटाई, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के बाद एसडीआरएफ के जवानों ने भी सुरंग में जाना बंद कर दिया है। हालांकि, वहां पर एनएचआईडीसीएल के अधिकारी निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने के लिए स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मार्च के दूसरे हफ्ते तक लागू हो सकती है आचार संहिता, जानें पक्ष-विपक्ष की क्या है तैयारियां
विज्ञापन


मलबा हटाते हुए कोई हादसा न हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था नवयुगा कंपनी की ओर से आस्ट्रेलिया की एक कंपनी से मलबे के निस्तारण के लिए कैविटी ट्रीटमेंट डिजाइन की तकनीक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद ही सुरंग से मलबा हटने का काम शुरू हो पाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मलबे के निस्तारण सहित सुरंग के निर्माण का कार्य दोबारा शुरू हो पाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें