फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: प्रवीण ने की ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्कीयूजको फतह, एवरेस्ट विजेता रह चुके

Sat, 16 Mar 2024 03:03 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।

सार

उत्तरकाशी के प्रवीण ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्कीयूजको फतह कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। वह एवरेस्ट विजेता भी रह चुके है।
विज्ञापन
प्रवीण राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी केलशू घाटी के एवरेस्ट विजेता प्रवीन राणा ने भारतीय समयानुसार आज शनिवार सुबह तड़के साढ़े सात बजे ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी समुद्रतल से 2228 मीटर की उंचाई पर स्तिथ माउंट कोस्कीयूजको चोटी का सफल आरोहण किया। प्रवीन राणा ने बताया की 13 मार्च को वह अपने दो साथियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए थे।

विज्ञापन


आज ऑस्ट्रेलियन समयानुसार प्रवीन राणा ने सुबह 9 बजे ट्रैक शुरू किया। दोपहर 1 बजे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची चोटी कोस्कीयूजको का सफल आरोहण किया। प्रवीन राणा ने बताया की अब तक उन्होंने विश्व की छह चोटियों का सफल आरोहण किया है। जिसमें से चार चोटियां चार महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियां हैं।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024:  बसों का किराया 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी में ट्रांसपोर्टर, आज बैठक में होगा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट भी है। जिसका उन्होंने 21 मई 2022 में सफल आरोहण किया था। राणा ने बताया की इसके बाद वह नॉर्थ अमरीका सहित साऊथ अमरीका सहित अंटार्टिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों के आरोहण के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें