फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: समय पर नहीं मिला इलाज, गर्भवती महिला ने दुकान की गैलरी में दिया बच्ची को जन्म

Sat, 24 Aug 2024 11:23 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

यमुनोत्री क्षेत्र से लगे गीठ पट्टी के बनास गांव की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर  परिजनों ने राना चट्टी एएनएम सेंटर में भर्ती कराया। लेकिन यहां उन्हें एएनएम ही नहीं मिली।
विज्ञापन
गर्भवती ने दिया बच्ची को जन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री धाम से लगे राना चट्टी में अस्पताल में समय पर उचित व्यवस्था न मिलने पर गर्भवती महिला ने दुकान की गैलरी में बच्ची को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि महिला के पेट में अभी एक बच्चा होने की संभावना है। सड़क के बच्ची को जन्म देने पर शासन प्रशासन के मानसून के दौरान गर्भवतियों को सुविधा देने के बड़े-बड़े दावे की खुल रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यमुनोत्री क्षेत्र से लगे गीठ पट्टी के बनास गांव की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर  परिजनों ने राना चट्टी एएनएम सेंटर में भर्ती कराया। लेकिन यहां उन्हें एएनएम ही नहीं मिली। इसके बाद वह महिला को बड़कोट लेकर जाने लगे। तभी रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ गई।

Uttarakhand Weather: देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे बंद, 600 यात्री फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने महिला को एक दुकान में बैठाया, जहां महिला ने बेटी को जन्म दिया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चौहान ने कहा कि इस बीच आसपास लोग एकत्रित हुए और 108 को सूचना दी। मुकेश चौहान ने बताया कि फिलहाल जच्चा-बच्चा ठीक है जिन्हें 108 के माध्यम से बड़कोट भेज दिया गया है। क्षेत्र की स्वस्थ्य सेवा और सिस्टम के दावों पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें