फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Bus Accident: 11 घायलों को एम्स से मिली छुट्टी, अन्य छह लोगों का उपचार जारी

Thu, 13 Jun 2024 06:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

गंगोत्री से लौटते हुए तीर्थयात्रियों की एक बस गंगोत्री-उत्तरकाशी मार्ग पर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई थी। घायल हुए 17 तीर्थयात्रियों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती उत्तरकाशी बस दुर्घटना के 11 घायलों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दुर्घटना में घायल अन्य 6 लोगों का उपचार अभी जारी है।

विज्ञापन


उत्तरकाशी के गंगनानी में हुई बस दुर्घटना में घायल 17 तीर्थयात्रियों को उपचार के लिए बुधवार की सुबह एम्स में भर्ती कराया गया था। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हालत में सुधार होने पर 17 में से 11 लोगों को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Uttarkashi Bus Accident: घायलों ने सुनाई आपबीती...चिल्लाते रहे यात्री, चालक तेज रफ्तार में दौड़ाता रहा बस
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें उषा जोशी, अनुज, विनोद, भूपेंद्र, महेश, पद्मा, नवीन, संजय रस्तोगी, गीता, रमेश और दीपा देवी शामिल हैं। वहीं लीलाधर, पूरण सिंह, संध्या, रेखा रस्तोगी, विजय और महेंद्र का उपचार अभी जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें