फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Accident : गंगोत्री से उत्तरकाशी लौट रही तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, तीन महिलाओं की मौत

Tue, 11 Jun 2024 09:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi Accident News: बस में 29 लोग सवार थे। हादसे के बाद सूचना मिलते ही गंगनानी चौकी इंचार्ज हरिमोहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उत्तरकाशी बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों की बस गंगनानी के पास 20 मीटर गहरी खाई में गिरकर पेड़ से जा अटकी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि चालक समेत पांच लोगों की हालत गंभीर है। बस में कुल 29 यात्री सवार थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार रात 9:15 बजे हुआ। बस गंगोत्री धाम से उत्तरकाशी लौट रही थी। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी व राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीमों ने कड़ी मशक्कत कर यात्रियों को निकाला। 

Chardham Yatra: केदारनाथ और बदरीनाथ में चार तीर्थयात्रियों की मौत, अब तक 109 की जा चुकी जान

विज्ञापन

एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि दीपा (55) निवासी हल्दूचौड़, हल्द्वानी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य महिलाओं ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

वहीं, चालक विजय कुमार के अलावा लीलाधर पांडे, रमेश चंद्र तिवारी, उनकी पत्नी गीता और दीपा पांगती (सभी निवासी हल्द्वानी) को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बस में सवार सभी यात्री दिल्ली, महाराष्ट्र और हल्द्वानी के हैं। वहीं डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें