फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: जोशीमठ में हाईवे पर अचानक हुआ गहरा गड्डा, वाहन रोके, लोगों में दहशत

Tue, 11 Jun 2024 08:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)

सार

Uttarakhand News: बदरीनाथ हाईवे पर अचानक हुए गड्ढे को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई।हाईवे पर गड्डा होने से कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी रुकी रही।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर गड्ढा हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ नगर क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में रेलवे के अतिथि गृह के पास बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार को दोपहर में अचानक गड्डा हो गया। इसके कारण लोग दहशत में आ गए। इसी मार्ग से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों की आवाजाही होती है। हाईवे पर गड्डा होने से कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी रुकी रही।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन की टीम और बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के कर्मी मौके पर पहुंचे। प्रशासन के निर्देश पर बीआरओ ने पत्थर और मिट्टी से गड्डे को भरकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो बार हाईवे पर गड्डे हो चुके हैं, जिससे गांधीनगर वार्ड के लोगों में दहशत बनी हुई है।

Kedarnath Dham:  यात्रा में बने कई कीर्तिमान...एक माह में रिकाॅर्ड 7.66 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

जोशीमठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हाईवे पर अचानक गड्डा होने की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया। गड्डे को भर दिया गया है, अभी तक गड्डा होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जोशीमठ के भू-धंसाव वाले क्षेत्रों में सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है, इसे भी दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें