शनिवार को जब हरक और काऊ के दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की खबरें आई तों उन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गईं। इस बीच एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों ने मंत्री बनाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री से सवाल पूछा तो उन्होंने इतना ही कहा कि अब तो सब विभाग सब जगह पहुंच गए हैं, इसके बारे में जो भी निर्णय होगा, बाद में होगा।
पहले कांग्रेस में जाने की चर्चाएं गरमाई
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ को लेकर सबसे पहले तो कांग्रेस में जाने की चर्चाएं गरमाई। दरअसल, जौलीग्रांट हवाई अड्डे से जिस विमान से रावत और काऊ ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी, उसमें नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी सवार थे।
हालांकि नेता प्रतिपक्ष ने इसे महज एक इत्तेफाक बताया। उन्होंने कहा कि यह संयोग था कि हरक सिंह और उमेश काऊ भी उसी फ्लाइट में थे, जिसमें मैं था।