फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में चटख धूप से कम हुआ ठंड का अहसास, अब सप्ताह भर ऐसा रहेगा मौसम

Sun, 26 Oct 2025 10:46 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अब गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि दिन में अब भी हल्का गरम मौसम है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में अक्तूबर के आखिरी सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश भर में दिन भर चटक धूप खिलने से जहां पहाड़ों में ठंड का अहसास कम होगा। वहीं, मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी थोड़ा परेशान करेगी। जिसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से एक दो डिग्री ऊपर ही रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार के तापमान की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 30.2 और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

नौ में से सात शव बरामद: रुद्रप्रयाग में हुए हादसे में आज मलबे में मिलीं पांच मजूदर की लाशें, एक पैर बरामद हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में देखने को मिला। दिन भर चटक धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें