फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: रविवार को मौसम साफ, लेकिन मंगलवार से फिर से लेगा करवट, बिगड़ेगा मिजाज

Sun, 06 Feb 2022 11:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और अगले दो से तीन दिन मौसम फिर बिगड़ रहेगा। इस दौरान भी पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और मैदानी जिलों में बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रविवार को मौसम साफ बना रहा। हालांकि मंगलवार से एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और अगले दो से तीन दिन मौसम फिर बिगड़ रहेगा। इस दौरान भी पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और मैदानी जिलों में बारिश होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


चंबा-धनोल्टी मोटर मार्ग खुला
रविवार को राज्यभर में मौसम साफ बना रहा। चंबा-धनोल्टी मोटर मार्ग यातायात के लिए तीन दिन बाद खोल दिया गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे अभी भी बंद पड़ा हुआ है। हरिद्वार में धूप तो खिली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल रही। पहाड़ी इलाकों में बर्फ पिघलने से यहां दिनभर शीत लहर चल रही है।

मसूरी: बर्फबारी में जमकर की मिस्टर खिलाड़ी ने मस्ती, अभिनेत्री रकुलप्रीत ने भी उठाया लुत्फ, तस्वीरें
विज्ञापन


कुछ दिन बाद फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम सामान्य रहेगा। कुछ दिनों से छाए बादल, पाला, कोहरा लोगों को कुछ कम परेशान करेगा। जबकि मंगलवार से अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने के आसार हैं, जबकि पर्वतीय जिलों में फिर बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं शनिवार को राजधानी देहरादून समेत अन्य इलाकों में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

सड़क बाधित होने से शादी की स्थगित 
धुमाकोट भारी बर्फबारी के चलते काशीपुर बुआखाल हाईवे दीवा के निकट बंद होने से शनिवार को एक परिवार को शादी समारोह स्थगित करना पड़ा। धुमाकोट क्षेत्र के ग्राम कोचियार से ग्राम मासौं जसपुरखाल के आशीष कुमार पुत्र हरि प्रकाश की दिन की शादी तय थी। कोचियार से शनिवार सुबह बरात को मासौं जाकर शाम को दुल्हन लेकर लौटना था।
विज्ञापन


पिछले दो दिन लगातार बारिश व बर्फबारी के चलते काशीपुर बुआखाल हाईवे धुमाकोट दीवाखाल के दोनों ओर बाधित हो गया। शनिवार को दोपहर तक मार्ग नहीं खुल सका, जिसके चलते दिन में होने वाली शादी स्थगित करनी पड़ी। दूल्हे के पिता हरि प्रकाश ने बताया कि मासौं जाने के लिए कहीं से भी मार्ग खुला नहीं है। इस कारण दुल्हन के परिजनों से बात करके आपसी सहमति से फिलहाल विवाह को स्थगित कर दिया है। मार्ग खुलने पर ही विवाह आयोजन संभव हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें