फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Update: दावा था चिल्ला लगने का, लेकिन खिल रही है धूप, आज भी मौसम साफ

Sun, 02 Jan 2022 12:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भारतीय मौसम गणना क्रम के अनुसार शनिवार से 40 दिन चलने वाला चिल्ला शुरू होने का अनुमान जताया गया था। इस दौरान शीतलहर का प्रकोप भी बना रहने की संभावना थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिन पहले बादल छाए रहने के बाद मौसम विभाग ने करीब 40 दिन तक रहने वाले चिल्ला का अनुमान जताया था। लेकिन दूसरे ही दिन शनिवार को मौसम पूरी तरह साफ हो गया और अच्छी तेज धूप खिली रही।

विज्ञापन


वहीं रविवार को भी सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान हाड़ कंपा देने वाली ठंड बनी रह सकती है।  

Uttarakhand Weather: मसूरी में बर्फ की तरह पड़ रहा पाला, बढ़ी मुश्किलें, सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल, तस्वीरें

चिल्ले का निर्धारण हमारे लोक जगत में पूर्ण मान्य है। यह सूर्य के राशि परिवर्तन के दिनों पर आधारित है। बुधवार पूर्णिमा के दिन सूर्य को धनु राशि में आए 15 दिन पूर्ण हो गए। अब बाद के 15 दिन और मकरस्थ सूर्य के आखिर 25 दिन मिलाकर 40 दिनों का चिल्ला बनता है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: गुरुवार से लग जाएगा 40 दिन का चिल्ला, पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

विज्ञापन

चिल्ले के 40 दिन साल के सबसे ठंडे दिन

भारतीय मौसम गणना क्रम के अनुसार 40 दिन चलने वाला चिल्ला शुरू होने का अनुमान जताया गया था। इस दौरान शीतलहर का प्रकोप भी बना रहने की संभावना थी। लेकिन शनिवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा और लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिली।

दिन में तेज धूप छाए रहने के कारण अच्छी खासी गर्मी पड़ी। माना जाता कि चिल्ले के 40 दिन साल के सबसे ठंडे दिन होते हैं। इन्हीं दिनों सूर्य दक्षणायन से उत्तरायण होते हैं। उत्तरायणी पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है। 

आज मैदानी क्षेत्रों में छाया रहेगा घना कोहरा
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत प्रदेश के ज्यादातर मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों को बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें