मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राजधानी दून में 116.6 मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। पहाड़ों की रानी मसूरी में नौ मिलीमीटर, नागथात क्षेत्र में 8.5 मिलीमीटर, चकराता में सात मिलीमीटर, कालसी में 7.5 मिलीमीटर, कोठी में पांच मिलीमीटर और ऋषिकेश में 1.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
खतरे के निशान के करीब पहुंचीं गंगा-यमुना
हिमालयन गंगा डिवीजन केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी किए गए हमले के मुताबिक ऋषिकेश में गंगा नदी का जल स्तर 329 .93 मीटर तक पहुंच गया है। जो खतरे के स्तर 340 .50 मीटर से थोड़ा कम है। वहीं सिंचाई खंड बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक इच्छाड़ी बांध पर टोंस नदी का जलस्तर 642 .80 मीटर तक पहुंच गया है। जो खतरे के स्तर 644.5 मीटर से थोड़ा ही कम है। कमोबेश यही स्थिति यमुना नदी की है। डाकपत्थर में यमुना नदी का जलस्तर 452.5 मीटर दर्ज किया गया है। जो 455.37 मीटर से थोड़ा काम है।