फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, मसूरी में 15 डिग्री पहुंचा पारा

Wed, 18 Sep 2024 05:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: आज प्रदेशभर में माैसम हल्की बारिश के आसार हैं। माैसम विभाग ने भूस्खलन प्रभावित इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज भी माैसम खराब बना हुआ है। सुबह से प्रदेशभर में हल्की बारिश जारी है। वहीं, देर शाम बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी, जानकीचट्टी, क्षेत्र में कल शाम से लगातार बारिश हो रही है। बड़कोट तहसील क्षेत्र में रात्रि से रुक-रुककर बारिश जारी है। 

बारिश से लुढ़क कर 15 डिग्री पहुंचा पारा

पहाड़ों की रानी मसूरी में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। अधिकतम तापमान लुढ़क कर 15 डिग्री तक पहुंच गया है। मंगलवार को तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था। ठंड बढ़ने से लोगों के गर्म कपड़े बाहर निकल आए हैं। बारिश से पर्यटन व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। पर्यटकों की संख्या में भारी कमी देखने को मिल रही है। मालरोड पर गिने चुने पर्यटक ही दिखाई दे रहे हैं। होटल व्यवसायी प्रदीप सिगरोहा ने बताया कि कम संख्या में सैलानी मसूरी पहुंच रहे हैं, इससे व्यवसाय प्रभावित हुआ है।  

विज्ञापन


Chamoli: चटवापीपल में मुसीबत बना भूस्खलन जोन, बदरीनाथ हाईवे कल से अब खुला, मसूरी-यमुनोत्री में बारिश

विज्ञापन

बारिश-ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

माैसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें