फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मंगलवार को निकली चटख धूप, ठंड से मिली राहत, दिखा बर्फ से ढकीं चोटियों का सुंदर नजारा

Tue, 07 Dec 2021 12:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सोमवार को बर्फबारी से चमोली की पहाड़ियों सहित ऊंचाई पर बसे गांव बर्फ से ढक गए। बदरीनाथ धाम में लगभग डेढ़ फीट और हेमकुंड साहिब में करीब ढाई फीट बर्फ जम गई।
विज्ञापन
बर्फ से ढकी चोटियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार और सोमवार को मौसम खराब रहने के बाद आज मंगलवार को राजधानी दून सहित सभी इलाकों में चटख धूप खिली रही। जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। वहीं मौसम साफ होने के बाद बर्फ से ढकी वादियों की सुदर नजारा देखने को मिला। इसके साथ ही मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहेगा। 

विज्ञापन


उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में पिछले दिनों बारिश-बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ होने के बाद चटख धूप खिली। जिसमें यमुनोत्रीधाम के ऊपर सप्त ऋषिकुंड, बंदरपूंछ, आदि बर्फ से ढकी चोटियों का सुदंर नजारा देखने को मिला। मसूरी में भी धूप खिली। 

बर्फ से ढकीं चमोली की पहाड़ियां 

वहीं सोमवार को बर्फबारी से चमोली की पहाड़ियों सहित ऊंचाई पर बसे गांव बर्फ से ढक गए। बदरीनाथ धाम में लगभग डेढ़ फीट और हेमकुंड साहिब में करीब ढाई फीट बर्फ जम गई। डुमक, कलगोठ, पाणा, ईराणी, सुतोल, कनोल, रामणी सहित 12 गांवों में जमकर बर्फबारी हुई। 

उत्तराखंड: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने बिगाड़ा मिजाज, बदरीनाथ में डेढ़ और हेमकुंड ढाई फीट बर्फ जमी 

विज्ञापन


औली, गोरसौं बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी तक बर्फ जम गई है। वहीं, हेमकुंड साहिब में अटलाकोटी से लेकर हेमकुंड सरोवर (तीन किलोमीटर) तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

यमुनोत्री धाम के शीतकालीन पड़ाव खरसाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। गंगोत्री, यमुनोत्री, जानकी चट्टी, हर्षिल, सुक्की टॉप, मुखबा, धराली, झाला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। औली में इस सीजन की पहली बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। सोमवार को ही कई पर्यटक औली पहुंचे और ताजी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन


केदारनाथ में सोमवार को दिनभर रुक-रुकककर बर्फबारी होती रही। यहां लगभग आधा फीट नई बर्फ जम गई है और पुनर्निर्माण कार्य ठप हो गए हैं। द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें