फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, सभी जिलों में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

Sun, 17 Oct 2021 06:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

Uttarakhand weather Update News: 18 अक्तूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी व पौड़ी के कई और हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में स्कूल रहेंगे बंद - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद सोमवार को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।  निदेशक प्रारंभिक और माध्यमिक निदेशक के साथ ही समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसे देखते हुए प्रदेश के समस्त अर्द्ध सरकारी, सरकारी एवं निजी स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड: कई पर्वतीय क्षेत्रों में दो-तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा रोकी

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि अपर निदेशक गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के साथ ही सभी अधिकारियों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उधर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक एसके सिंह के मुताबिक प्रदेश में कोविड की वजह से सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। इन केंद्रों में अभिभावकों के माध्यम से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएम करेंगे समीक्षा बैठक
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्य सचिव और सभी डीएम-एसएसपी से बात की गई है। मंत्री और अधिकारियों के साथ शाम 5:30 बजे बैठक करेंगे। 

विज्ञापन

ज्यादातर जगह बारिश होने के आसार

मौसम केंद्र के अनुसार 17 अक्तूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हु़ई। वहीं 18 और 19 को भी ज्यादातर जगह बारिश होने के आसार हैं।

18 अक्तूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी व पौड़ी के कई और हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 80 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। कई जगह ओले गिरने के आसार हैं।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ भी गिरने की संभावना
पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान भूस्खलन, जलभराव होने, गाड़-गदेरों में उफान आने और ओलावृष्टि से फसलों, खुले में पार्क वाहनों और जानवरों को नुकसान होने की भी चेतावनी दी है। इससे चारधाम समेत पहाड़ी क्षेत्रों में चल रही यात्राओं पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें