फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: देहरादून-मसूरी में झमाझम बारिश के बाद छाया कोहरा, चार जिलों में यलो अलर्ट जारी

Fri, 19 Jul 2024 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले तीन से चार दिन प्रदेश भर के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
मसूरी में बारिश के बाद छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी में देर रात से शुरू हुई बारिश तड़के थमी। लेकिन दोपहर बाद फिर मौसम बदला और जमकर मेघ बरसे। वहीं, बारिश के बाद से ही शहर में कोहरा छाया हुआ है। साथ ही तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


उधर, आज प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Badrinath Highway: नरकोटा में निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का एक तरफ का ढांचा ढहा, पहले भी टूट चुकी शटरिंग
विज्ञापन

 

इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले तीन से चार दिन प्रदेश भर के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

डेढ़ घंटे बंद रहा यमुनोत्री हाईवे

यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र में देर रात बारिश होने के कारण सुबह यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट में मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया था। सुरक्षा के लिहाज से वाहनों को दोनों तरफ रोका गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू की गई।

राज्य में 47 मार्ग बंद हुए

राज्य में बरसात के कारण बृहस्पतिवार को 47 मार्ग बंद हुए। जबकि प्रदेश में पहले से ही 43 मार्ग बंद थे। कुल बंद मार्गों में 44 मार्ग ही खोले जा सके, अभी भी 46 सड़कें बंद हैं। मार्ग बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है, जो मार्ग बंद हैं, उसमें सात राष्ट्रीय/राज्य मार्ग शामिल हैं। इसमें चंपावत जिले में दो राष्ट्रीय और राज्य मार्ग शामिल हैं। टिहरी, पौड़ी, देहरादून, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधम सिंह नगर में एक- एक राष्ट्रीय और राज्य मार्ग बाधित हैं। इसके अलावा सर्वाधिक 36 ग्रामीण मार्ग भी बंद हैं। मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें