फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरखंड: दिन में पसीना निकालने लगी गर्मी और उमस, अब 20 को बारिश के आसार

Sun, 16 Feb 2020 10:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • राजधानी और आसपास के इलाकों में दिन में पड़ रही तेज गर्मी
  • मौसम विभाग के अनुसार औसत तापमान में बहुत ज्यादा अंतर नहीं
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के मैदानी इलाकों में अब दिन में तेज धूप, गर्मी और उमस लोगों का पसीना छुड़ाने लगी है। राजधानी में दिन में तेज गर्मी पड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में औसत अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। 

विज्ञापन


आमतौर पर दून घाटी में फरवरी अंतिम और मार्च के पहले सप्ताह से गर्मियों की शुरूआत मानी जाती है। ज्यादातर लोग होली तक गर्म कपड़े पहनते हैं। लेकिन इस बाद अभी से गर्मी और उमस परेशान करने लगी है। शाम के तापमान में भी काफी अंतर आया है। पिछले कुछ दिनों से शाम के समय ठंड काफी कम हुई है। 

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार औसत तापमान में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आया है। पिछले वर्ष इसी अवधि में अधिकतम तापमान 19 और 2018 में 24 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि  माह के औसत अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री का ही अंतर है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

20 को बारिश के आसार

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 20 फरवरी को बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि लगभग पूरे प्रदेश में बारिश और 3500 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को मौसम साफ होने लगेगा।

अभी अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री तक अधिक चल रहा है। हवा न चलने और बारिश न होने से तापमान में बढ़ोतरी होती है। 20 के बाद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी हो सकती है। 
-बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें