फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: देर रात बदला मौसम, राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

Fri, 27 Sep 2024 10:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update:  देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में दिनभर बादल छाए रहने के बाद देर रात मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जबकि आज देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं। 

Chamoli: धारकोट गांव में भूस्खलन से मकानों में पड़ी दरारें, 10 मकान अतिसंवेदनशील, लोगों में दहशत का माहौल

विज्ञापन

राज्य के 11 जिलों में 98 मार्ग बंद
बारिश और मलबा आने से मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। राज्य के 11 जिलों में 98 मार्ग बंद हैं। इनमें सबसे अधिक 16 मार्ग चमोली में बंद हैं। इनमें सर्वाधिक ग्रामीण मोटर मार्ग हैं, जो बंद है। इन मार्गाें के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोई भी मार्ग बंद नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें