कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
वहीं, माैसम विभाग ने देहरादून, टिहरी , पाैड़ी, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है।