फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: देहरादून में आठ साल बाद गर्मी ने मार्च में ही दिखाए तेवर, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Sun, 17 Mar 2024 08:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, मार्च महीने से गर्मी अपने तेवर जमकर दिखाएगी। मैदानों से लेकर पहाड़ तक पारा बढ़ेगा। 
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस महीने पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। आलम यह रहा कि शनिवार को दून के तापमान ने अपने आठ साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दून का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री के साथ सामान्य रहा। इससे पहले साल 2016 में इस दिन न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा था। जबकि अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 29.6 डिग्री रहा।

विज्ञापन


Uttarkashi: प्रवीण ने की ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्कीयूजको फतह, एवरेस्ट विजेता रह चुके

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, मार्च महीने से गर्मी अपने तेवर जमकर दिखाएगी। मैदानों से लेकर पहाड़ तक पारा बढ़ेगा। इसकी मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन और मौसम का बदलता पैटर्न है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। आज (रविवार) की बात करें तो मौसम साफ रहेगा। तापमान दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें