फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी, निचले इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश

Thu, 27 Apr 2023 03:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update Today:   मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले चार दिनों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनाघाटी समेत निचले इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। बर्फबारी के बाद धामों में ठंड बढ़ गई है। 

विज्ञापन


Chardham Yatra: केदारनाथ में भारी बर्फबारी का अलर्ट, धाम के लिए 30 अप्रैल तक पंजीकरण पर रोक

बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले चार दिनों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों व शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिल्क्यारा में आंधी से एक गोशाला पर गिरा पेड़, दो लोग घायल

उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में आंधी से एक गोशाला पर पेड़ गिर गया जिसमें दो मवेशियों की मौत हो गई। वहीं गोशाला में बैठे श्याम दास (70) और उनकी पोती मोनिका (11) घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकाला और 108 सेवा से पीएचसी ब्रहमखाल पहुंचाया। वहीं घटना में दो मवेशियों की मौत की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया।

बागेश्वर में बिजली गिरने से 13 मवेशियों की मौत

बागेश्वर के लेटी गांव में बिजली गिरने से 13 मवेशियों की मौत हो गई है। पिथौरागढ़ के बाटीखोला तोक में बिजली गिरने से दंपती बेहोश हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें