इन उपलब्धियों के लिए सदैव याद किए जाएंगे दास
देहरादून में रोडवेज वर्कशॉप का निर्माण निगम अपने खर्च से कर रहा है। इसी प्रकार, मंत्री ने रोडवेज बस अड्डों के आधुनिकीकरण पर पुरजोर काम किया है। प्रदेशभर में आज बड़ी संख्या में बस अड्डों का आधुनिकीकरण का काम हो रहा है। निगम की खाली पड़ी परिसंपत्तियों का इस्तेमाल कर कमाई बढ़ाई जा रही है। अपनी इन उपलब्धियों के लिए मंत्री चंदन रामदास सदैव याद किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: कर्मचारी भविष्य निधि का अंशदान नहीं देने वाले संस्थानों से करोड़ों की वसूली, पढ़ें पूरी खबर
इसी प्रकार, जब कभी परिवहन कारोबारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते, विरोध करते तो परिवहन मंत्री चंदन रामदास उनकी भी हर बात को गौर से सुनते और मुस्कुराते हुए उसका हल निकाल देते थे। पिछले सप्ताह परिवहन मुख्यालय में हुई बैठक में मंत्री के सामने जीपीएस डिवाइस की अनिवार्यता का मसला उठा तो उन्होंने कहा कि पिछले साल सभी को राहत दी गई थी। परिवहन व्यावसायी फिर राहत की मांग करने लगे तो फिलहाल उन्हें दोबारा राहत दे दी गई। जिसके बाद फटाफट ग्रीन कार्ड बने और चारधाम यात्रा शुरू हो गई। हर समस्या का हंसते हुए सामना करने का उनका अंदाज बुधवार को उनके निधन के साथ सभी परिवहन अधिकारियों, कारोबारियों, संगठनों को रुला गया।