फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर शुरू हुई रिमझिम बारिश...बर्फबारी का येलो अलर्ट, जानें मार्च में मौसम का मिजाज

Fri, 01 Mar 2024 01:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
चमोली मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों में रिमझिम बारिश जारी है। इस साल फरवरी से ही मौसम अपने खूब तेवर दिखा रहा है। पर्वतीय जिलों में हो रही बारिश-बर्फबारी से ठंड लौट-लौट कर आ रही है। ऐसे में मार्च की शुरूआत भी खराब मौसम के साथ होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज शुक्रवार को बिजली चमकने, ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई थी। जबकि झोकेदार हवाएं तापमान को गिराने का काम करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि अगले दिन दो मार्च को बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं तीन मार्च को भी प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  भाजपा ने शुरू किया 'आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान'...सुझावों के बाद तैयार करेगी संकल्प पत्र

विज्ञापन


चटक धूप से बढ़ा दून का तापमान

भले ही आज से मौसम बदलने के आसार हैं। लेकिन दून में खिली चटक धूप ने जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ा दिया। जबकि मुक्तेश्वर का तीन, पंतनगर और नई टिहरी का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा हुआ रहा। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से ठंड बरकरार रही।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें