फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कुमाऊं में भारी बारिश से नदियां उफनाईं, सड़कें बंद, पुल पार करते समय गधेरे में डूबने से युवक की मौत

Thu, 29 Jul 2021 10:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

चीन सीमा को जोड़ने वाली बीआरओ की तवाघाट-सोबला और सीपीडब्ल्यूडी की सोबला तिदांग सड़क 40 दिन से बंद पड़ी हुई है।
विज्ञापन
डूबे हुए युवक की खोज करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सीमांत जिले पिथौरागढ़ के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। 13 से अधिक सड़कें बंद हैं। दारमा घाटी के पंगबाबे में सड़क बंद होने से आईटीबीपी के जवान जान जोखिम में डालकर अग्रिम चौकियों तक पहुंच रहे हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-सोबला और सोबला-दर तिदांग सड़क भी अभी तक नहीं खुली है। गलाती में कच्चे पुल से गुजरते समय एक युवक उफनाए गधेरे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: ऑरेंज अलर्ट जारी, नौगांव में गोशाला पर गिरा भारी मलबा, बदरीनाथ-यमुनोत्री-पिथौरागढ़ हाईवे बंद

चीन सीमा को जोड़ने वाली बीआरओ की तवाघाट-सोबला और सीपीडब्ल्यूडी की सोबला तिदांग सड़क 40 दिन से बंद पड़ी हुई है। दर गांव निवासी लक्ष्मण सिंह दरियाल और दुग्तु निवासी प्रकाश दुग्ताल का कहना कि सीपीडब्ल्यूडी का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं है। तवाघाट-नारायण आश्रम, बांस-आंवलाघाट, कालिका-खुमती, सोसा-सिर्खा, सेराघाट-बुर्सिल, राममंदिर-ग्वाल, मड़मानले-धूर्चू, सल्ला-सेल-राऊतगड़ा, डीडीहाट-पमस्यारी,नाचनी भैंसकोट, बांसबगड़-गूंठी सड़क बंद चल रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-सोबला और सोबला-दर तिदांग सड़क बंद चल रही है। चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क के बंद होने से सीमांत के लोगों के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां भी परेशान हैं। सड़कें बंद होने से प्रवास पर गए लोगों और सैनिकों को पैदल ही आवागमन करना पड़ रहा है। इधर, गलाती निवासी गोपाल सिंह (38) पुत्र लाल सिंह धारचूला आया था। लौटते समय गलाती में बनाए गए कच्चे पुल को पार करते समय वह असंतुलित होकर गिरा और गधेरे में डूब गया। एसडीआरएफ ने युवक का शव निकाला।

विज्ञापन

पुल पार करते समय गधेरे में डूबा युवक, मौत

गलाती में कच्चे पुल से गुजरते समय एक युवक उफनाए गदेरे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। एसडीआरएफ ने अभियान चलाकर युवक का शव निकाला। गलाती निवासी गोपाल सिंह (38) पुत्र लाल सिंह धारचूला आया था। लौटते समय गलाती में बनाए गए वैकल्पिक पुल को पार करते समय वह असंतुलित होकर गिरा और गधेरे में डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने एसडीआरएफ की टीम मौके पर भेजी।

टीम ने एसआई मनोहर कन्याल के नेतृत्व में अभियान चलाया। पानी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कत हो रही थी। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ ने फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मशक्कत के बाद गोपाल सिंह का शव गधेरे से बरामद कर लिया। एसडीआरएफ ने शव पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। रेस्क्यू टीम में एसआई मनोहर कन्याल, हरीश पांडेय, मनोज टोलिया, बालम सिंह, कुबेर रोंकली आदि मौजूद रहे।

पूर्णागिरि धाम में सड़क, पानी के साथ बीएसएनएल की संचार सेवा भी ठप, लोग परेशान
मां पूर्णागिरि धाम के लोग सड़क और पानी के साथ ही बीएसएनएल की संचार सेवा से भी वंचित हो गए हैं। पिछले दस दिन से धाम क्षेत्र में बीएसएनएल के नेटवर्क गायब हैं जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। धाम क्षेत्र की पेयजल लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण एक माह से जलापूर्ति ठप है। हनुमान चट्टी के पास चट्टान गिरने से से पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात बंद है। इधर, शारदा नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को कम हो गया। बैराज से रेड अलर्ट हटाकर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। 

बागेश्वर : 11 सड़कें बंद, 25 हजार की आबादी प्रभावित
कपकोट से कर्मी जाने वाली सड़क पर 12वें दिन भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। यह सड़क बीते 18 जुलाई से पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बंद है। यातायात बाधित होने से करीब 25 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दोफाड़-पपों, गरुड़-द्योनाई, कपकोट-तेजम, रावतसेरा-मानकभाटा, डंगोली-सैलानी, कंधार-रौल्याना, कमेड़ीदेवी-भैंस्यूड़ी और बघर मोटर मार्ग मलबा गिरने से बंद है। मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें